जींद। वीरवार शाम रोडवेज के उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार व एक परिचालक रायसिंह को बस स्टैंड पर ही रोडवेज की बस में शराब पीते हुए पुलिस ने काबू किया था। दोनों के मेडिकल परीक्षण के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब रोडवेज महाप्रबंधक का चार्ज संभाल रहे एसडीएम अश्विनी मलिक ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। वीरवार को बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी को किसी ने सूचना दी कि बस स्टैंड के अंदर खड़ी एक बस में दो कर्मचारी शराब पी रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों को काबू कर लिया। रोडवेज अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया तो शराब पीने की पुष्टी हुई। इसके बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसडीएम ने अब दोनों को सस्पेंड कर दिया है।