नरवाना। स्वदेशी जागरण मंच की आदर्श नरवाना शाखा इकाई के सदस्यों ने सोमवार शहर में घर-घर जाकर लोगों को विदेशी वस्तुओं का त्याग करने एवं देशी वस्तुओं का उपयोग करने का आह्वान किया। इससे पूर्व आदर्श बाल मंदिर स्कूल में सदस्यों की बैठक हुई। बैठक के बाद कई सदस्यों ने स्वदेशी जागरण अभियान के तहत पंजाबी चौक, लक्ष्मी सिनेमा चौक और रेलवे रोड पर स्थित दुकानों में जाकर दुकानदारों को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरुक किया और चाइनीज वस्तुओं का त्याग करने को कहा। स्वेदशी वस्तुओं के प्रयोग पर बल दिया। उन्होंने बताया कि विदेशी वस्तुओं के प्रयोग से देश की मुद्रा विदेशों में जाती है वहीं स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से वहीं मुद्रा देश के भीतर ही संचालन करती है जिससे देश मजबूत बनता है। उन्हें अपने देश को मजबूत बनाना चाहिए ताकि समय आने पर हम विदेशी ताकतों के सामने मजबूती से खड़ा रहे सके। इस मौके पर डॉ. विनोद, डॉ. सुरेंद्र, सूरजभान, कृष्ण, दिनेश, अमित, अमनदीप, अनिल शर्मा, धर्मवीर व ओमप्रकाश जैन मौजूद रहे।