फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान का ताला तोड़कर 11 हजार रुपये, जेवर चोरी

Sat, 03 Feb 2024 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शिवपुरी कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर 11 हजार व सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वारदात के दौरान परिवार शादी में गया था।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में शिवपुरी कॉलोनी निवासी आशा ने बताया कि वह 30 जनवरी को अपने मकान का बंद करके सफीदों में भतीजे की शादी में गए हुए थे। तीन फरवरी को सुबह उनकी ननद सोनू ने बताया कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि मकान से सोने की 5 अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, दो जोड़ी सोने की झुमकी लटकन वाली, 5 जोड़ी सोने की बाली, 1 सोने का गिन्नी सेट, 2 सोने के लॉकेट, 1 सोने का ढोल, 1 सोने का ओम, 7 चावल सोने के, 1 सोने का टीका, 3 कोके सोने के और 1 जोड़ी पाजेब चांदी की 250 ग्राम की, 3 जोड़ी चांदी की पॉजेब, 7 जोड़ी कड़े चांदी के, एक चांदी का नारियल, एक पैन चांदी का, 3 सिक्के चांदी के, 2 हाथ फुल चांदी के, दो जोड़ी पॉजेब छोटी चांदी की, दो जोड़ी कडूली चांदी की, एक चांदी का पंडल, 1 जोड़ी महंदी चुटकी चांदी की, 1 जोड़ी गुठले चांदी के और 11000 रुपये की नगदी चोरी कर ली। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें