फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2024 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी36-सीआईए स्टाफ की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सीआईए स्टाफ ने एक अभियुक्त को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान भोला शंकर निवासी मलार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ जींद की एक टीम अपराधों की रोकथाम के लिए गांव बुढ़ाखेड़ा पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि भोला शंकर उर्फ भोला निवासी मलार अपने हाथ में सफेद रंग के लिए थैले के अंदर अवैध पिस्तौल लिए हुए है। वह किसी के इंतजार में सिल्लाखेड़ी बस अड्डा पर खड़ा है। मौके पर पहुंचकर युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 12 बोर की दो पिस्तौल, एक अन्य पिस्तौल 315 बोर तथा दो कारतूस मिले। थाना सदर सफीदों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें