20जेएनडीएन21चौ. रणबीर सिंह विवि के डीन डॉ. जसबीर सूरा चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करते
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के 11 विद्यार्थी चार दिवसीय युवा संवाद व वृक्षारोपण कार्यक्रम में विविका प्रतिनिधित्व करेंगे। डीन छात्र कल्याण कार्यालय के निर्देशन में यूथ वेलफेयर कमेटी की ओर से चयनित विद्यार्थियों को सोमवार सुबह पिंजौर (पंचकूला) के लिए रवाना किया गया। यह प्रशिक्षण एवं सहभागिता शिविर 20 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा। रवानगी के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण के महत्व और युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। संवाद