फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महामाई चौगानन माता का पहला विशाल जागरण 28 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड स्थित रेलवे फाटक के पास स्थित अजमेर बस्ती में महामाई चौगानन माता का पहला विशाल जागरण 28 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मूर्ति स्थापना, हवन, कलश यात्रा, विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन समिति के सदस्य मनोज वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम शुरुआत 28 जुलाई को सुबह 8 बजे हवन से होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। रात्रि 8 बजे से माता का विशाल जागरण होगा। इसमें प्रसिद्ध भजन कलाकार अपनी भक्ति प्रस्तुतियां देंगे। 29 जुलाई को सुबह 10 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि के तौर पर जबकि अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल तथा गऊ सेवा दल के संयोजक अतुल चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जागरण में भजन गायक पंकज गोयल, जानवी खर्ब, अजय सैनी, अशोक गोस्वामी, प्रिया सिंह अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें