14जेएनडी09-ट्रक चालक की जांच करते हुए यातायात पुलिस। स्रोत पुलिस
जींद। यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस और जिला पुलिस की टीम ने विभिन्न स्थानों पर नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 11 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में पकड़ा। इनमें से पांच वाहन चालकों के वाहनों को मौके पर ही जब्त किया गया जबकि छह अन्य चालकों के चालान किए गए। थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि रात के समय नशे में धुत होकर वाहन चलाने वाले चालक न केवल स्वयं की जान को खतरे में डालते हैं। वह सड़क पर चल रहे अन्य लोगों और वाहन चालकों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं। ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संवाद