फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडियों में हुई 108770 लाख मीट्रिक धान की आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि सोमवार तक जिले की अनाजमंडियों में 108770 मीट्रिक धान की आवक हुई है। इसमें अलेवा की अनाज मंडी में 6206, धमतान में 12522, धनौरी में 2865, गढ़ी में 6464, जींद में 2897, जुलाना में 1957, खरल में 4175, नंगूरा में 1065, नरवाना में 35737, पिल्लूखेड़ा में 9547, सफीदों में 15800, उचाना में 7316, मंगलपुर में 2219 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 11857 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 52665, एफसीआई द्वारा 17701 तथा हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन द्वारा 25587 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए है कि वह खरीदे गए धान का उठान कार्य भी साथ-साथ करवाते रहें, ताकि किसानों को मंडियों में फसल उतराने के कार्य में कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि जिला की अनाज मंडियों में 2331 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें