संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। साइबर थाना पुलिस ने केवाईसी पूरा करने की आड़ में उपभोक्ता के खाते से एक लाख रुपये निकालने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
लक्ष्मी नगर निवासी दीपक ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया जिसने बैंक में पेटीएम अधिकारी बताते हुए केवाईसी पूरी करने की बात कही। जब वह केवाईसी को पूरी कर रहा था। उसी दौरान उसके खाते से एक लाख 691 रुपये निकल गए। साइबर थाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।