फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आज अर्धनग्न प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आज करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सेवा सुरक्षा को लेकर पिछले 18 दिन से हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी नागरिक अस्पताल में जमकर नारेबाजी की। पांच कर्मचारियों ने 24 घंटे की भूख हड़ताल भी की। वहीं शनिवार को एनएचएम के पुरुष कर्मचारी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे, जबकि महिला कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहेंगी।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के सदस्य राकेश सिहाग ने कहा कि सूचना सहायक राजेश, दवेंद्र व कुलदीप सिवाच 72 घंटे की भूख हड़ताल शनिवार से शुरू करेंगे। वहीं कर्मचारियों ने सिविल सर्जन द्वारा जारी किए गए बर्खास्तगी के पत्रों को जलाकर नारेबाजी की। इन लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें