फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर चल रहे 265 एनएचएम कर्मचारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल पर चल रहे 265 एनएचएम कर्मचारियों को नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दस दिन से हड़ताल पर चल रहे जिलेभर के 265 कर्मचारियों को अब स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में काम पर लौटने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग सख्त फैसला ले सकता है। नोटिस में लिखा गया है कि यदि कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं तो उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

एनएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गांधी के अनुसार एनएचएम के मिशन डायरेक्टर की ओर से हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। डॉ. गांधी के अनुसार सेवा नियमों में साफ है कि यदि कर्मचारी सात दिन से अधिक हड़ताल करते हैं तो उनका अनुबंध रद्द किया जा सकता है। इसके आधार पर ही सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर के अनुसार शुक्रवार सुबह कर्मचारियों अपना काम शुरू करना होगा। ऐसा नहीं करने पर विभाग को रिपोर्ट भेज दी जाएगी और आगे की कार्रवाई मुख्यालय पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें