फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सक्षम ब्लॉक बनाने के लिए सफीदों व पिल्लूखेड़ा के स्कूलों प्राचार्यो की ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को सक्षम बनाने के लिए प्राचार्यों से की एसडीएम ने बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। एसडीएम मनदीप कुमार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार सक्षम बनाने के उद्देश्य को लेकर मंगलवार को सफीदों और पिल्लूखेड़ा के मुख्याध्यापकों व प्राचार्यों की बैठक ली। उन्होंने सफीदों बीईओ कार्यालय में और पिल्लूखेड़ा के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैठके आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि सक्षम एजूकेशन प्रोजेक्ट के तहत कक्षा तीसरी, पांचवी और सातवीं के विद्यार्थियों को सक्षम बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसका मूल उद्देश्य यह भी जानना है कि विद्यार्थी जिस कक्षा में पढ़ रहा है वह उसके लायक है भी या नहीं ताकि पढ़ाई और विद्यार्थी की रुचि अनुसार उसका शिक्षा स्तर बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि इसके तहत चयनित कक्षाओं के विद्यार्थियों का किसी बाहरी संस्था द्वारा टेस्ट लिया जाएगा और कुल परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों में से 80 प्रतिशत छात्र पास होने वाले ब्लॉक को ही सक्षम घोषित किया जाएगा। उन्होंने सभी स्कूल मुखियाओं को कड़े निर्देश देते हुए कहा अगस्त माह के दौरान चयनित कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान देते हुए ब्लॉक को सक्षम बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें