पूनम चौहान बनी हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने शनिवार को डॉ. पूनम चौहान को हरियाणा महिला कांग्रेस की टीम में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि यह जींद जिले की कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के लिए खुशी की बात है कि पढ़े लिखे युवाओं को राजनीति में अहम स्थान मिल रहा है। प्रदेश में मिली बड़ी जिम्मेदारी पर पूनम चौहान ने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी दी है। वह उस पर खरा उतरकर पार्टी में महिलाओं की संख्या को बढ़ाकर कांग्रेस को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगी। इस पर पूनम चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव और हरियाणा महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का आभार जताया।