प्रदेश स्तरीय सामाजिक समरसता सम्मान समारोह आज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नव ज्योति समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को पुरानी सब्जी मंडी स्थित ज्वालमाल डेरा में प्रथम प्रदेश स्तरीय सामाजिक समरसता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में अंगदान को लेकर भी जागरूकता कैंप आयोजित किया जाएगा। आयोजक डॉ. सुरेंद्र खोखरी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जहां लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया जाएगा वहीं सामाजिक समरसता को लेकर भी वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर एचपीएससी सदस्य जयभगवान गोयल, डीसी अमित खत्री, एसडीएम विरेंद्र सहरावत, स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. संजय तथा डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश भोला, सीनियर दंत चिकित्सक डॉ. रमेश पांचाल, रेडक्रॉस सचिव राजकुमार सूरा मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इसके अलावा शहर के कई गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर अन्य मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।