फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में किया हवन यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना (जींद)।
अमेरिका के फ्लोरिडा में चल रही डब्लूडब्लूई माय यंग क्लासिक चैंपियनशिप में भारतीय रेसलर हार्ड केडी कविता दलाल के पैतृक गांव मालवी में उनकी जीत के लिए शुक्रवार को हवन किया गया। वहीं, कविता दलाल की मां ज्ञानमति का कहना है कि वह बेटी की जीत के बाद ही खाना खाएंगी। गौरतलब है कि कविता दलाल ने एक वीडियो जारी कर अपनी मां को कहा था कि वह खाना खा लें, उनकी बेटी जरूर जीत कर जाएंगी।
हवन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि 13 जुलाई को हुई फाइट में कविता का प्रदर्शन अच्छा रहा। वह दूसरे राउंड में पहुंच गई है। अगर 14 जुलाई की फाइट में वह जीत जाती हैं तो फाइनल में पहुंच जाएंगी। कविता दलाल के भाई संजय ने बताया की अप्रैल 2017 में दुबई से ट्राई आउट के बाद कविता का अमेरिका में होने वाली फाइट के लिए चयन हुआ था। इसके बाद से कविता फाइट को जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और हमें पूरा भरोसा है कि वह जरूर जीत दर्ज करेगी। गांव मलावी के उपेंद्र नंबरदार ने बताया की 17 अप्रैल को गांव में पहुंचने पर गांव की लाडली कविता का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच बलमत, मंजीत लाठर, सतबीर, टींकू, संजय दलाल, सत्तू गतौली मौजूद रहे।
विज्ञापन


फ्लोरिडा में दिखा हरियाणा का दम
हार्ड केडी ने भाई को फोन कर कहा, मेरा फाइनल में जाना तय
17 को मालवी गांव आएगी कविता, होगा भव्य स्वागत

जींद। अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित डब्ल्यूडब्ल्यूई माय यंग क्लासिक चैंपियनशिप में भाग ले रही मालवी गांव निवासी भारत की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई भारतीय रेसलर कविता दलाल का फाइनल में जाना तय है। वीरवार रात को हुई कविता की फाइट के बाद कविता ने अपने भाई संजय दलाल को फोन कर इसकी सूचना दी। कविता ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने भाई को वीडियो कॉल कर वीरवार की परफोर्मेंस की जानकारी दी।
संजय दलाल के अनुसार कविता की सभी फाइट बहुत ही अच्छी रही हैं और उसका फाइनल में जाना तय है। फाइनल मुकाबला करीब दो महीने बाद होगा, जिसकी घोषणा डब्ल्यूडब्ल्यूई द्वारा की जाएगी। वहीं फ्लोरिडा में भी कविता ठेठ देसी अंदाज में रिंग में उतरी।
आज की फाइट तय करेगी भविष्य
कविता दलाल के भाई के अनुसार, हालांकि उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय है। इसके बावजूद शुक्रवार रात को होने वाली फाइट भी भविष्य तय करेगी। अभी तक डब्ल्यूडब्ल्यूई ने फाइट का परिणाम घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

जुलाना में पढ़ी 12वीं तक
मालवी गांव निवासी कविता ने गांव के पास के ही जुलाना कस्बे के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद ट्रेनिंग के लिए लखनऊ चली गई। इसके साथ ही उन्होंने स्नातक की परीक्षा भी पास की। वर्ष 2008 में कविता ने एसएसपी में कांस्टेबल पद पर नौकरी शुरू की।

हार्ड केडी की मां बोली, बेटी की जीत पर ही खाना खाऊंगी
प्रोफेशनल रेसलर कविता दलाल की जीत के लिए गांव में हवन
पहली फाइट में अच्छा प्रदर्शन कर दूसरे राउंड में पहुंची, फाइनल में पहुंचने की आस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें