सफीदों। गांव मलार मलार में एक दुकान से नकदी और सामान चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी संजय शर्मा ने कहा कि वह कई साल से पास लगते गांव मलार में दुकान चलाता है। सुबह जब वह दुकान पर गया तो ताला टूटा हुआ था। दुकान से 10 हजार रुपये और सामान गायब था। इससे पहले भी उसकी दुकान में चोरी हो चुकी है। दुकानदार की शिकायत पर सफीदों पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद