फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सावन में इस बार औसत 30 एमएम हुई बारिश

Tue, 20 Aug 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी27 : दिनभर आसमान में छाए रहे काले बादल। संवाद
विज्ञापन
जींद। सावन माह के अंतिम सोमवार को बरसात तो नहीं हुई, लेकिन बूंदाबांदी और आसमान में काले बादल छाए रहने से लोगों को राहत जरूर मिली। दोपहर तक चली तेज हवा के कारण उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति तीन किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जबकि हवा में नमी की मात्रा 76 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

इस बार सावन माह में बहुत कम बारिश हुई। सावन माह में औसतन 30 एमएम बारिश दर्ज की गई, जोकि पिछले साल के मुकाबले 70 प्रतिशत कम है। पूरे सावन माह में कभी बरसात तो कभी बूंदाबांदी होती रहती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। सावन महीने में दो बार ही अच्छी बारिश हुई है। इसके अलावा तीन दिन बूंदाबांदी हुई। ऐसा पहली बार है जब पूरा दिन बूंदाबांदी नहीं हो पाई। बारिश नहीं होने से किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में बारिश कम होने से फसलों पर भी इसका प्रभाव देखा जा रहा है। सोमवार को सुबह बूंदाबांदी हुई। इसके बाद पूरा दिन आसमान में काले बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हो पाई। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से दिनभर धूप नहीं निकली और लोगों को ज्यादा गर्मी भी महसूस नहीं हुई। खुले आसमान के नीचे हवा तेज होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेज्ञ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस समय मानसून की सक्रियता कम हो गई है। 22 अगस्त तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। किसानों को अपनी फसलों को बचाए रखने के लिए सिंचाई करते रहना चाहिए।

19जेएनडी27 : दिनभर आसमान में छाए रहे काले बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें