05जेएनडी36: एक वृद्धा की शिकायत सुनते हुए एसडीएम मनीष कुमार फोगाट। संवाद
सफीदों। एसडीएम मनीष फोगाट की अध्यक्षता में सोमवार को नगर के लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 10 समस्याएं आईं। इनमें से पांच समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। उन्होंने कहा कि शिकायतों में अधिकतर फैमिली आईडी दुरुस्त करवाने व बुढ़ापा पेंशन से संबंधित आ रही हैं। इस अवसर पर बीडीपीओ नरेश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे। संवाद
05जेएनडी36: एक वृद्धा की शिकायत सुनते हुए एसडीएम मनीष कुमार फोगाट। संवाद