फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर एक लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
 रोडवेज विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव धनखड़ी निवासी सतबीर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका संपर्क सेंटर 11 निवासी अनिल गालव से हुआ। उसने अपनी अच्छी जान पहचान होने की बात कहकर उसके बेटे को रोडवेज विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही। इस पर वह उसके झांसे में आ गया और 19 दिसंबर को उसने आशरी गेट पर एक लाख रुपये की राशि दे दी और जल्द ही नौकरी दिलाने की बात कही। लेकिन तय समय के बाद नौकरी नहीं दिलाई। जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर अनिल गालव के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। नौकरी का झांसा देकर एक लाख हड़पे
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें