जींद बस स्टैंड पर सर्च अभियान चलाती पुलिस।
- फोटो : bureau
फतेहाबाद के पास चलती बस में हुए ब्लास्ट के बाद जिले में पुलिस अलर्ट रही। मंगलवार को पुलिस ने बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बसों और निजी वाहनों में सर्च अभियान चलाया। एसएसपी राकेश कुमार आर्य ने सभी थाना प्रभारियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को भी आदेश जारी किए हैं कि वह बसों के साथ-साथ, सरकारी कार्यालयों के आसपास, सार्वजनिक स्थान, होटल व धर्मशाला आदि में हर तरफ चौकसी बढ़ाने और लावारिस वस्तुओं पर भी ध्यान केंद्रित रखें। वहीं जुलाना में जुलाना पुलिस ने नए बस स्टैंड पर सर्च ऑपरेशन छेड़ा। रमेश एएसआई ने बताया कि फतेहाबाद के बाद किसी अन्य जिले में किसी प्रकार के ब्लास्ट की घटना न घटे, इसके लिए बसों की जांच का कार्य किया गया।