फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर 1.80 लाख रुपये छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाकल गांव के निकट बोलेरो सवार युवक चाकू के बल पर कार सवार गिलावाला निवासी जितेंद्र से 1.80 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गांव गिलावाला कैथल निवासी जितेंद्र बृहस्पतिवार दोपहर अपनी कार में सवार होकर सिरसा से कैथल जिले के बाता गांव जा रहा था। गांव ढाकल के निकट बोलेरो सवार युवकों ने ओवरटेक कर जितेंद्र की गाड़ी को रुकवा लिया और चाकू के बल पर उससे 1.80 लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से जितेंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन लुटेरे युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिरसा गत्ता फैक्टरी में कार्य करता है। उसने 1.40 लाख रुपये की नकदी सीट के नीचे रखी थी, जबकि 40 हजार रुपये की नकदी वह अपने साथ लिए था। पुलिस के अनुसार लूट की वारदात से यह भी साफ है कि लुटेरों को जितेंद्र के पास नकदी होने की पूरी जानकारी थी, जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 नाकेबंदी कर चलाया तलाशी अभियान
सदर थाना नरवाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालात का जायजा लेकर नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले की जांच के बाद ही असलियत का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें