फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने जींद-हांसी मार्ग जाम किया

Mon, 16 Sep 2013 10:37 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद के हांसी ब्रांच नहर में रविवार सुबह संदिग्ध हालात में डूबे युवक की बरामदगी की मांग पर सोमवार सुबह परिजनों ने हांसी ब्रांच नहर पुल के निकट जींद-हांसी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


लगभग 20 मिनट तक जाम लगाने पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। शहर का सबसे व्यस्त रोड होने के कारण मात्र बीस में रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

चंद्रलोक कालोनी निवासी जय सिंह का 17 वर्षीय बेटा राजा उर्फ रजनीश रविवार सुबह हांसी ब्रांच नहर में नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह संदिग्ध हालात में नहर में डूब गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और डूबे युवक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हांसी ब्रांच नहर पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

परिजनों ने आरोप लगाया कि राजा को डूबे हुए 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन प्रशासन ने अब तक उसकी बरामदगी के लिए गोताखोरों की व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी तथा तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों का शीघ्र प्रबंध करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें