हरियाणा के जिला सिरसा में जहरखुरानी गिरोह ने मेरठ के तीन पशु व्यापारियों से लूटपाट के लिए बेहोश कर दिया।
पशु व्यापारी जाकिर हुसैन निवासी गांव मंडोला मेरठ उत्तर प्रदेश, आस मोहम्मद और प्रवीण मंगलवार रात 11 बजे हरियाणा रोडवेज की बस में सिरसा आ रहे थे।
बुधवार सुबह तीनों बेसुध अवस्था में सिरसा बस स्टैंड पर पहुंचे। इन्हें बेसुध पाकर चालक ने बस स्टैंड चौकी पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तीनों पशु व्यापारियों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। पशु व्यापारियों जाकिर हुसैन के पास 75,000 रुपये, प्रवीण के पास 94,000 रुपये और आस मोहम्मद के पास से 50,400 रुपये मिले।
रुपये पुलिस को सौंप दिया गया। लुटेरे पशु व्यापारियों से नकदी लूटने में कामयाब नहीं हुए। हालांकि अभी तक तीनों को होश नहीं आया है।