फोटो 80 : बामड़ोली गांव में राजेश जून के समर्थन में प्रचार में जुटी भारी संख्या में महिलाएं।
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ हलके से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून ने गांव बामड़ोली और कानोंदा में जनसंपर्क किया। ग्रामवासियों से 5 अक्तूबर को चुनाव चिह्न सिलाई मशीन का बटन दबाकर जिताने की अपील की। बुजुर्गों ने पगड़ी बांधकर सम्मान करते हुए जीत का आशीर्वाद दिया।
राजेश जून की धर्मपत्नी सुनीता जून ने भी लाइनपार के विकास नगर में जनसंपर्क किया। राजेश को जिताने की अपील की। राजेश जून ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद हलके के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएंगे। हर गांव को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा। चुनाव जीतने के बाद उनका उद्देश्य बहादुरगढ़ हलके को हरियाणा का नंबर एक हलका बनाना होगा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में गांवों व शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बढ़ाई जाएगी। जून ने कहा कि 31 गांवों में से उन्होंने 29 गांव में जनसंपर्क कर लिया है।