17jjrp27- झज्जर। सब्जी मंडी में जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना। स्त्रोत- पार्टी
झज्जर। झज्जर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कप्तान सिंह बिरधाना ने मंगलवार को शहर में जनसंपर्क किया। पांच अक्तूबर को कमल के फूल का बटन दबाने की अपील की। बिरधाना ने जनसंपर्क की शुरूआत सब्जी मंडी गेट से शुरू की। बाद में गुरुग्राम रोड, रेवाड़ी रोड, सिलानी गेट, अंबेडकर चौक, सिविल अस्पताल रोड, भगत सिंह चौक, भगवान परशुराम चौक, छिकारा चौक, बर्फखाना रोड, पुरानी तहसील रोड पर वोट मांगे।
कहा कि मतदाता के आशीर्वाद से चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र का तीव्र गति से विकास करेंगे। शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, सड़क निर्माण सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं आमजन को उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। कहा कि एक बार मुझे अपनी सेवा का मौका दें। पूरे विधानसभा क्षेत्र को चमकाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का इतना विकास करवाया जाएगा कि झज्जर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में पूरे हरियाणा में नंबर वन पर होगा।