-फोटो 97 : डाबोदा खुर्द में स्थित बाबा सोटे वाला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर सीपी
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। गांव डाबोदा खुर्द स्थित बाबा सोटे वाला मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। इसमें पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह व जैकलीन जिंदल ने मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनका मंदिर परिसर में पहुंचने पर कमेटी सदस्यों और ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक संदेश दिया। इस दौरान प्रधान मनजीत मलिक, रामकिशन, सतीश, रमेश, राज, राजीव, प्रदीप, मेहर सिंह, रमेश राठी, अशोक, आनंद, राजेंद्र मलिक समेत अन्य मौजूद रहे।