31jjrp02- कोसली मोड़ की तरफ जाने वाला रोड जहां पर दोनों तरफ नाले बनाए जाने हैं। संवाद
- फोटो : Samvad
झज्जर। वार्ड नंबर-15 में दो जगहों पर नालों का निर्माण करवाया जाएगा। नगर परिषद की तरफ से इन नालों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन टेंडर लगाए जाएंगे। इन दोनों नालों के निर्माण पर 99.85 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। कमेटी की बैठक में इसकी मंजूरी मिल चुकी है।
नगर परिषद की तरफ से दक्ष प्रजापति धर्मशाला से कोसली मोड तक आरसीसी बनाने का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर 49.90 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार से गुरुद्वारा चौक से गूगन लुहार के मकान तक भी आरसीसी नाले का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर 49.95 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
इन दोनों कार्यों की मंजूरी पिछले दिनों कमेटी की बैठक में दे दी गई थी। यहां बता दें कि दोनों जगहों पर नालों की मांग काफी समय से की जा रही थी। बारिश के दिनों में यहां पर गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो जाता है। इस कारण आवागमन बुरी तरह से प्रभावित होता है।
इसकी मांग कालोनी के लोग काफी समय से कर रहे थे। अब उनकी मांग को नगर परिषद पूरा करेगा और जल्द ही आनलाइन टेंडर लगाकर इसका काम शुरू करवाया जाएगा। नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि वार्ड 15 में नालों के निर्माण की मंजूरी कमेटी की बैठक में दे दी गई है। जल्द ही ऑनलाइन टेंडर लगाए जाएंगे।