फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला के पास आसंडा में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला के पास आसंडा में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

-कार में काम कर रहे युवक पर अंधाधुंध बरसाई गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। नजदीकी गांव आसौदा के एक युवक की सांपला-झज्जर रोड पर आसंडा गांव में स्थित उसके सर्विस स्टेशन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को कार में सवार होकर आए तीन हमलावरों ने अंजाम दिया। उनके एक-दो अन्य साथी कार में ही बैठे रहे। हत्या की यह घटना सर्विस स्टेशन पर लगे कैमरे में कैद हो गई।
वारदात की सूचना मिलने पर आसौदा थाना पुलिस और डीएसपी राहुल देव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के भाई का आरोप है कि हत्या की यह वारदात आसौदा गांव के रहने वाले विनोद व उसके बेटे ने चुनावी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर की है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव आसौदा निवासी सुनील उर्फ नीटू (37) सांपला-झज्जर रोड पर गांव आसंडा में सर्विस स्टेशन चलाता था। बुधवार शाम करीब पौने छह बजे वह एक गाड़ी के अंदर सफाई कर रहा था, इसी बीच कार में सवार होकर तीन चार युवक आए और सुनील पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। यह घटना वहां लगे कैमरे में भी कैद हो गई। बताया जा रहा है कि सुनील आसौदा गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उसी के चलते पूर्व सरपंच पर हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल सुनील को पहले सांपला के एक निजी अस्पताल और यहां से रोहतक के पास कायनोस अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं वारदात की सूचना मिलने पर आसौदा थाने की पुलिस और डीएसपी राहुल देव मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने वारदात स्थल से सुबूत जुटाए। पुलिस ने मौके से कारतूस के खाली खोल भी बरामद किए।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक राहुल देव ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का हो सकता है और सर्विस स्टेशन पर लगे कैमरों में हमलावरों की वारदात रिकॉर्ड हो गई है। हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सुनील के भाई श्रवण ने बताया कि वह सर्विस स्टेशन में अंदर लेटा हुआ था और इसी दौरान कार में काम कर रहे उसके भाई सुनील पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। वह गोलियों की आवाज सुनकर बाहर भागा, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए।
-फोटो 9 : कार में काम कर रहे सुनील को गोलियां मारते हमलावर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें