फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर व बाइक की टक्कर एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर-ग्वालिशन मार्ग पर सोमवार की रात डंपर व बाइक की टक्कर में डंपर परिचालक की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल अवस्था में उन्हें झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डंपर के परिचालक को रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां पर उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से भी उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद छुछकवास पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव घीतली जिला फिरोजाबाद यूपी निवासी नीरेश डंपर पर चालक है। उसका भाई जोगेंद्र परिचालक है। सोमवार रात को झज्जर-ग्वालिशन मार्ग पर पेट्रोल पंप के नजदीक डंपर परिचालक जोगेंद्र डंपर से नीचे उतर कर टायर में हवा चेक कर रहा था। तभी पीछे से एक बाइक सवार ने जोगेंद्र को सीधी टक्कर मारते हुए डंपर में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में डंपर परिचालक जोगेंद्र को गंभीर चोट आने से दम तोड़ दिया। पुलिस ने रोहतक पीजीआई में जोगेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
झज्जर-ग्वालिशन मार्ग पर डंपर व बाइक की टक्कर में डंपर परिचालक की मौत हो गई है। डंपर चालक के बयान पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंजीत, एएसआई, पुलिस चौकी, छुछकवास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें