झज्जर। खाजपुर गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव डावाला निवासी दिनेश ने बताया कि वह भतीजे अरमान पुत्र धर्मेंद्र को बाइक पर बैठाकर झज्जर जा रहा था। जब गांव खाजपुर के पास पहुुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी। टक्कर लगने ही भतीजा अरमान सड़क पर गिर गया। कार चालक ने अरमान के ऊपर कार चढ़ा दी। राहगीरों ने उसे सरकारी हस्पताल झज्जर में दाखिल करवाया। गंभीर हालत के चलते यहां से डाक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे मेदांता अस्पताल गुरुग्राम ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।