फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, केस दर्ज

Tue, 06 Feb 2024 08:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सवा महीने पहले सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जनवरी को हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर के टीचर कॉलोनी निवासी विकास ने बताया कि वह अतुल निवासी पटेल नगर की गाड़ी पर बतौर चालक की नौकरी करता है। 1 जनवरी को अतुल व आलोक निवासी टीचर कॉलोनी के साथ सराय औरंगाबाद गांव में स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए गए थे। सुबह के समय करीब 5 बजे सभी खाना खाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। कोहरा ज्यादा था। गाड़ी विकास चला रहा था। सड़क पर गलत तरीके से रोड रोलर खड़ा था। आरोप है कि उस पर कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगा था और न ही कोई इंडिकेटर लगाया गया था। इसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क पर गलत तरीके से खड़े रोड रोलर से टकरा गई। इसमें अतुल बेहोश हो गया। उसे तुरंत शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद अतुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें