फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कंपनी में जा रहे युवकों पर हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। याकूबपुर में बाइक पर सवार होकर कंपनी में काम करने जा रहे दो युवकों पर गाड़ी सवार कुछ लोगों ने रास्ता रोककर सुओं व लाठी- डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोट गांव निवासी संदीप ने पुलिस में शिकायत दी है कि 30 मई को वह और विक्की बाइक पर सवार होकर अपने घर से याकूबपुर में एक कंपनी में जा रहे थे। वह दोनों जब दादरी तोए से पहले नजदीक पुरानी गौशाला के पास पहुंचे तो एक गाड़ी रोड पर खड़ी थी, जिसे अचानक से हमारे ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। दोबारा गाड़ी ने पीछे से आकर हमारा रास्ता रोक लिया। उसमें से तीन व्यक्ति निकलकर आए और उसे व विक्की को मारने लगे। तभी पीछे से दो कार आई, जिनमें से 5-7 युवक लाठी-डंडा लेकर आए। उनमें उसके गांव का नीटू भी था। उन लोगों ने उसपर और विक्की पर सुओं व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपी जाते हुए बोले की उन्होंने अपना बदला ले लिया है और अब साहिल की तरफ देखा तो जान से मार देंगे। पुलिस ने इस मामले में नीटू, साहिल, रवि को नामजद कर 5-7 अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें