फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: करंट लगने से युवक की मौत

Thu, 11 Jan 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दूल्हेड़ा गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जानकारी अनुसार 24 वर्षीय कुलदीप गांव दुजाना का रहने वाला था। पिता चंद्रपाल व माता की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। कुलदीप केबल ऑपरेटर का काम करता था। शादी हो चुकी थी। वह दो छोटी बेटियों का पिता था। जांच अधिकारी एचसी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दूल्हेड़ा गांव में केबल का काम कर रहे एक युवक का हाथ इत्तेफाक से बिजली की तार से जा टकराया। इसके कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक के ताऊ रघुवीर के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें