जिला बार एसोसिएशन में कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओ को सम्मानित करते हुए।स्त्रोत आयोजक
झज्जर। जिला बार एसोसिएशन झज्जर में बार के अध्यक्ष दीपक गोयल एडवोकेट की अध्यक्षता में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. अदिश सी अग्रवाल सीनियर अधिवक्ता उपस्थित रहे। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को पर्व की बधाई दी। साथ ही सभी अधिवक्ताओं को इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ जूरिट्स लंदन की तरफ से शॉल ओढ़ाकर उन्हें संस्था का मेंबर बनाया। इस मौके पर बार उप-प्रधान हरदीप दलाल, सचिव यशवीर छिक्कारा, सह सचिव अजय यादव, कोषाध्यक्ष मोहित वर्मा, मंगत राम सैनी, श्याम सुंदर गोयल, ओमप्रकाश गोयल, नरेश झामरी, धनसिंह सहरावत, रविंद्र सिक्का, वीरेंद्र गेहलोत, राजेश कीन्हा, जगशेर कादयान, देवेंद्र कादयान, अजित सोलंकी, समरजीत नेहरा, राम कुंवर वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद