फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल लाइन पर छोटूराम नगर फाटक के पास वीरवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही आरंभ की। मृतक की पहचान सेक्टर-9ए बहादुरगढ़ के अमित पाठक के तौर पर हुई। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमारी ने बताया कि युवक की मौत इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई। बताया गया है कि फाटक बंद होने के दौरान वह अपनी बाइक को खड़ी करके लाइन क्रॉस कर रहा था तो उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक के परिजनों को सूचित कर उन्हें घटना स्थल बुलाया गया और शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह भेजा गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें