फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मलखे हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
40 साल पहले हुई भाई की हत्या का बदला लेने की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका, पूछताछ में जुटी पुलिस
विज्ञापन

माजरी गांव में चार दिन पहले घर में घुस किया था दंपति पर हमला

संवाद न्यूज एजेंसी

बादली। थाना बादली क्षेत्र के गांव माजरी में चार दिन पहले घर में घुस कर दंपत्ती पर हमले में बुजुर्ग मलखे सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। संज्ञान में आया है कि 40 साल पहले आरोपी के भाई की हत्या हो गई थी। जिसका आरोप मलखे सिंह पर लगा था। संभवत: इसी की रंजिश के चलते मलखे की हत्या की गई। फिलहाल पूछताछ पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक सेल के झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि माजरी गांव में मलखे सिंह की तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी निर्मला ने शिकायत दी कि एक दिसंबर को वह और उसके पति मलखे सिंह प्लाट में बने कमरे में सो रहे थे। रात को कमरे में एक व्यक्ति अपने हाथ में तेजधार हथियार लिए हुए घुस गया और उसके पति को तेजधार हथियार से सिर व मुंह पर चोट मारी। जब वह पति को छुड़वाने लगी तो उक्त व्यक्ति ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। उसके पति को इलाज के लिए दिल्ली के जाफरपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना बादली में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रघवीर उर्फ राघी निवासी माजरी, जिला झज्जर के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। बादली थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद संज्ञान में आया है कि 40 साल पहले पकड़े गए आरोपी रघबीर सिंह के भाई की हत्या हो गई थी। जिसका आरोप मलखे सिंह पर लगा था। इसी की रंजिश के चलते रघुवीर सिंह ने मलके की हत्या की है। पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। पूरी होने के बाद सही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें