फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। गुभाना गांव के पास हुई ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान एमपी माजरा गांव निवासी दक्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बहादुरगढ़ के राजकीय अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को एमपी माजरा निवासी दक्ष अपने एक साथी के साथ माजरी गांव में गया हुआ था। इसी दौरान माजरी गांव स्थित डीआरए स्कूल के सामने एक ट्रक चालक ने दक्ष को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दक्ष गिर गया और ट्रक उसको कुचलते हुए निकल गया। पुलिस के अनुसार दक्ष की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। जबकि ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें