-फोटो 58 : गांव भापड़ौदा में सफाई में जुटे सोसायटी सदस्य।
बहादुरगढ़। मेरा युवा भारत के कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा के तहत अंतिम दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक नवीन राठी और न्यू होप मिशन सोसायटी भापड़ौदा के सदस्यों ने गांव के सार्वजनिक स्थान पर साफ सफाई की। युवाओं ने गांव के स्टेडियम के मैदान की साफ सफाई की। कार्यक्रम में शिवम गौतम, विशाल राठी, हरमन कौशिक, देव राठी, शुभम गौतम, विशाल ने सहयोग किया। बृजेश कौशिक ने बताया कि 2 अक्तूबर को मेरा युवा भारत के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान का अंतिम दिन रहा।