साल्हावास। धोखाधड़ी व जालसाजी करके आईसीआईसी बैंक से 7 लाख का पर्सनल लोन व 60 हजार रुपये की वैल्यू क्रेडिट कार्ड लेने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंध में कमल सिंह निवासी अकेहडी मदनपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत कर्ता ने बताया कि अमित उसका पुत्र अमित विदेश में है। अमित के कागजातों पर आईसीआईसीआई बैंक से सात लाख रुपये का पर्सनल लोन व 60000 रुपये की वैल्यू का क्रेडिट कार्ड अमित नामक व्यक्ति ने जालसाजी करके ले रखा है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक झज्जर को शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त शिकायत कार्यवाही हेतु साल्हावास थाना में भेज दी गई थी, लेकिन शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिस व्यक्ति ने जालसाजी करके लोन लिया है, उसका नाम अमित निवासी 25 बटालियन एसएसबी हैडक्वाटर अर्जनगढ़ घीटोरणी दिल्ली है, जो भावाडी स्कूल शामली मुजफ्फरनगर यूपी का स्थाई निवासी है। पीड़ित के पिता ने बताया कि 11 जुलाई को पुलिस अधीक्षक से लिखित में शिकायत दी थी। वह तत्कालीन एसपी से मिला था, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उसने बैंक से आरटीआई के माध्यम से अन्य कागजातों से सूचना लेनी चाही, लेकिन नहीं दी गई। अब पुलिस ने पुलिस आयुक्त के आदेश पर केस दर्ज किया है।