बहादुरगढ़। सीआईए-2 पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार समेत काबू किया है। उसके खिलाफ थाना आसौदा में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। युवक की पहचान राजू निवासी नजफगढ़ दिल्ली के तौर पर की गई। सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अपराध जांच शाखा द्वितीय बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही सोमबीर के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम जाखोदा बाईपास के एरिया में तैनात थी। टीम द्वारा सूचना के आधार पर एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। संवाद