बहादुरगढ़। बहादुरगढ़-रोहतक ट्रैक पर जाखौदा फाटक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए, मगर उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। जांच अधिकारी एएसआई जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार की अल सुबह सूचना मिली कि जाखौदा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए, मगर उसके पास पहचान से संबंधित कुछ नहीं मिला। शव भी नग्न अवस्था में था। आसपास के एरिया में मृतक के हुलिये के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे। फिलहाल शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। संवाद