बहादुरगढ़। सीआईए टू पुलिस ने थाना शहर बहादुरगढ़ से अवैध हथियार के साथ गिन्नी निवासी रोहतक को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस थाना शहर एरिया में मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि रोहतक निवासी एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए हुए कहीं जाने की फिराक में आंबेडकर स्टेडियम बहादुरगढ़ के पिछले गेट के पास खड़ा है। सूचना पर सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही प्रविंद्र कुमार की टीम उपरोक्त स्थान पर पहुंची। वहां पहले से मौजूद व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। तलाशी ली तो एक अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुआ।