बेरी। मारौत में घर से बाहर टहलने निकले रामनिवास को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों को उनका शव गांव की गली में पड़ा मिला। आनन-फानन में परिजन झज्जर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में युवक के पुत्र अंकित ने बताया कि उसके पिता रामनिवास रविवार शाम को घर से टहलने के लिए निकले थे। जब वापस नही पहुंचे तो वह तलाशने के लिए निकले। उनका शव गांव की नाली में पड़ा था जिस पर चोट के निशान थे। उनको उपचार के लिए झज्जर लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेरी थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि गांव मारौत में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत होने की शिकायत मिली है। एफआईआर दर्ज कर ली है।