फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी ने कटरा में लहराया परचम, जीते सात पदक

विज्ञापन
-फोटो 86 : कटरा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में विजेता बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जम्मू के कटरा में आयोजित मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के सदस्यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ट्रॉफी अपने नाम कीं। बीआरजी ने मैराथन में लगातार पांचवीं बार हिस्सा लिया। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में सनी ने 35 वर्ष से कम आयु वर्ग में और ललिता पांडे ने 45-55 वर्ष महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

10 किलोमीटर दौड़ में भी बीआरजी का दबदबा देखने को मिला। 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ईश्वंती देवी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 45-55 वर्ग में धर्मवीर सैनी दूसरे और रोहताश सैनी तीसरे स्थान पर रहे। 35-45 वर्ग में मुकेश मिश्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया। राजेश कुमार चौथे और विजेंद्र कुमार पांचवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में संतोष बंसल ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
डॉ. किरण छिल्लर, दीपक छिल्लर को कार्यक्रम के एंबेसडर बने। संदीप ने 10 किमी दौड़ में 8वां स्थान प्राप्त किया, जबकि नरेंद्र जांगड़ा ने छठा स्थान हासिल किया। इसके अलावा मेजर कुलवंत सिंह, नवनीत सिंह, रविंदर मलिक, प्रमोद कुमार, नीरज राठी, विकास राठी और आकाश कुमार समेत अन्य धावकों ने भी दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें