फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा जरूर करें मतदान

Fri, 21 Aug 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 86 : मतदान के महत्व के प्रति विद्यार्थियों ने ली शपथ। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छारा स्थित राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. अनीता दलाल के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन

वोटर जागरूकता टीम ने कहा कि मजबूत और पारदर्शी लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने और चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया।
टीम ने मतदाता सूची में पंजीकरण, मतदाता सहायता और चुनाव संबंधी जानकारी के लिए सीईओ हरियाणा के अधिकृत पोर्टल का उपयोग करने की जानकारी दी। अभियान में जसवीर सिंह, अवधेश कुमार, बीएलओ सविता, मीना, संगीता और प्रदीप कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. जयंत, गीतांजलि, मोनिका, डॉ. अश्विनी, डॉ. श्वेता सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें