फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा माता-पिता का सम्मान करें : डॉ. राजश्री सिंह

Wed, 11 Feb 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
11jjrp02- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह।
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने अभिभावकों एवं युवाओं से अपील की है कि सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में परिवार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों, मित्र मंडली और दिनचर्या पर सतर्क नजर रखें। युवा माता-पिता का सम्मान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को समय दें और सही-गलत का अंतर समझाएं। समय रहते दिया गया संस्कार और मार्गदर्शन बच्चों को गलत संगति, नशे और अपराध की राह पर जाने से रोक सकता है। माता-पिता का स्नेह, अनुभव और मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने युवाओं को खिलाड़ियों, राष्ट्र निर्माताओं और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को अपना आदर्श बनाने की सलाह दी। बताया कि साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 पर सूचना दें। यदि कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करता है तो इसकी सूचना 9050891508, 1933 अथवा मानस पोर्टल पर शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें