फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: बालौर के सरकारी स्कूल में युवक की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या, गले और छाती पर किए 50 से अधिक वार

Wed, 16 Sep 2026 01:07 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

परिजनों के अनुसार, मृतक नीरज खेतीबाड़ी का काम करता था और दो भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था। हत्या की इस खौफनाक वारदात के पीछे गौरव नाम के युवक पर शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के बालौर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल परिसर में बनी प्याऊ के कमरे में सोलधा गांव निवासी एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोलधा निवासी नीरज के रूप में हुई है। हत्यारों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए नीरज के गले और छाती पर चाकू से 50 से अधिक वार किए, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कमरे में मिला खून से लथपथ शव
वारदात की जानकारी देर रात करीब एक बजे तब मिली, जब आरोपी बताए जा रहे गौरव के पिता कृष्ण ने नीरज के परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजन और ग्रामीण जब स्कूल पहुंचे तो प्याऊ वाले कमरे में नीरज का लहूलुहान शव पड़ा देख सन्न रह गए। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी (SHO) मनोज, डीएसपी प्रदीप खत्री और एफएसएल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। क्राइम सीन से साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है।

खेतीबाड़ी करता था मृतक, नशे की डोज की बात भी आई सामने
परिजनों के अनुसार, मृतक नीरज खेतीबाड़ी का काम करता था और दो भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था। हत्या की इस खौफनाक वारदात के पीछे गौरव नाम के युवक पर शक जताया जा रहा है। वहीं, प्राथमिक जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि नीरज को अधिक नशे की डोज दी गई थी या उसने अत्यधिक नशा लिया हुआ था। फिलहाल हत्या के असली कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। नामजद आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही वारदात का पूरा सच सामने लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें