फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक को अर्धनग्न कर पीटा, मकान में लगाई आग

Tue, 18 Aug 2026 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 90 : मेन बाजार स्थित एक मकान में आग लगाकर वापस जाता शख्स। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। बदमाशों ने सोमवार रात शहर में जमकर उत्पात मचाया। दो युवकों को डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मेन बाजार में एक मकान के गेट पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग भी लगा दी गई।
आग की चपेट में आने से मकान में रहने वाले व्यक्ति के पांव झुलस गए। तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चिराग, अंश और बॉबी शामिल हैं। तीनों युवक शहर की अलग-अलग कॉलोनी के रहने वाले हैं। घटना के वीडियो सामाजिक माध्यम पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने इन घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कुछ दबंग एक युवक को अर्धनग्न कर डंडों से पीटते दिख रहे हैं। वीडियो में युवक के साथ कथित तौर पर अनैतिक हरकतें भी की गईं। आरोपियों ने खुद ये वीडियो बनाए और बाद में वायरल कर दिए। दूसरे वीडियो में बदमाश मोटरसाइकिल पर मेन बाजार पहुंचे और मकान के गेट पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी। आग लगाने वाले शख्स ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इंसेट
पुलिस जांच और विवाद की वजह
परिजनों के अनुसार, मारपीट से पहले युवक को बस स्टैंड स्थित एक होटल के पास से जबरन ले जाया गया था। आरोप है कि बाद में उसे एक स्थान पर ले जाकर पीटा गया और वीडियो भी बनाई गई। प्रारंभिक तौर पर यह मामला पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। विवाद की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

वर्जन



मामला संज्ञान में है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के प्रयास भी जारी हैं। आरोपियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।-मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें