फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: पटेल नगर रोड पर युवक की सिर पर ईंट-पत्थर मारकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप; शिनाख्त नहीं हुई

Tue, 18 Aug 2026 09:17 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

शव के पास नमकीन और कोल्ड ड्रिंक सहित कुछ सामान भी पड़ा मिला है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के पटेल नगर रोड पर मंगलवार सुबह करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव सेक्टर-6 के गेट नंबर-4 के पास पड़ा मिला। सुबह करीब 7:50 बजे शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के सिर और चेहरे पर ईंट-पत्थर से कई वार किए गए हैं। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने बेरहमी से वार कर युवक की हत्या की और शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


शव के पास नमकीन और कोल्ड ड्रिंक सहित कुछ सामान भी पड़ा मिला है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के पीछे क्या कारण रहा और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें