फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक की तेजधार हथियार से वार कर हत्या

Thu, 08 Aug 2024 06:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पाटोदा गांव के बाहर एक युवक देर रात घायल हालत में मिला। परिवार के सदस्य उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने युवक की तेजधार हथियार से हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

युवक की बाइक भी मौके पर क्षतिग्रस्त मिली है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को मृतक के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या कस केस दर्ज कर लिया हैं। पाटोदा निवासी हरिकिशन ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि उसका छोटा भाई 25 वर्षीय सचिन यादव गांव के करण, सचिन, यश के साथ स्क्रैप का काम करता था। सचिन मंगलवार की शाम को बाइक पर कुलाना निवासी करण के श्री राम धर्मकांटा पर गया था। देर रात 11 बजे परिजनों को सूचना मिली की सचिन उनके गांव से हेलीमंडी की तरफ संदीप के मकान के सामने पड़ा हुआ है। सूचना पाकर हरिकिशन अपने दोस्त नीरज के साथ गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा। उसने मौके पर पाया कि उसके भाई सचिन पर किसी ने तेजधार हथियार से वार किया हुआ है। उसके भाई की छाती के नीचे धारदार हथियार से चोट मार रखी थी। उसके भाई सचिन यादव की मोटरसाइकिल को भी तोड़ा गया है। सचिव अविवाहित था। जांच अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें